मंजिल
मंजिल तो मिल जाएगी
पर चलना तुमको पड़ेगा !
जो राह जाती तेरे मंजिल की ओर, है बड़ी कठिन वो
पर उस राह को सरल बनाना तुमको पड़ेगा !
मंजिल के सफर में बन बाधा खड़ी होंगी कई दीवारे
पर चढ़ उसपर उसके पार जाना तुमको पड़ेगा !
राह में आएगी रुकावटे हज़ार
पर उन रुकावटो से लड़ना तुमको पड़ेगा !
सायद ना मिले तुझे कोई हौसला देने वाला
पर खुद को हौसला दिलाना तुमको पड़ेगा !
पर याद रख ए इस मंजिल के मुसाफिर
इतनी कठिनाइयों के बाद तू आसमाँ को छू पाएगा !
जो कल तक तुमसे बाते नहीं करते थे
आज बाते करने को तुमसे इजाजत लेना सबको पड़ेगा !
मंजिल तो मिल जाएगी
पर चलना तुमको पड़ेगा !
Sanghrash singh rajput...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें